फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में 35वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 09 Feb 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के लोहारू कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य
विज्ञापन
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश मोहन ने किया। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार चहल की अध्यक्षता में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रथम मीनू बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा, द्वितीय एमए इतिहास की छात्रा नीतू तथा तृतीय स्थान एमए हिंदी की छात्रा प्रियंका ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश मोहन ने कहा कि लोहारू इलाके में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इलाके के युवाओं ने शिक्षा के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का परचम फहराया है।
उन्होंने युवाओं से सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए शिक्षा के साथ खेलों में भी हिस्सा लेने का आह्वान किया। संयोजक डॉ. सुजीत कुमार व मंच संचालक अजय वशिष्ठ ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रो. डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. अजय वशिष्ट, अनिरुद्ध पूनिया, रमेश बोदलिया, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. अंजू, डाॅ. रमेश, डाॅ. विनोद मान, विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
लडकों की 400 मीटर की दौड़ में बीए प्रथम के छात्र कपिल प्रथम रहा, बीए प्रथम का छात्र शक्ति सिंह द्वितीय, विजय तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की लंबी कूद में नीतू एमए इतिहास ने प्रथम, निशा पॉलिटिकल साइंस द्वितीय व रेनू एमए पॉलिटिकल साइंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की गोला फेंक प्रतियोगिता में रोहित बीए द्वितीय वर्ष प्रथम, कुलदीप बीए प्रथम वर्ष दूसरे और बीए प्रथम वर्ष का शेखर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें