फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूई फीडर में पहुंचा 343 क्यूसेक पानी, सूखे जलघर टैंकों को मिला सहारा

विज्ञापन
भिवानी की जूई नहर में आया पानी।
विज्ञापन
भिवानी। बढ़ती गर्मी और पानी संकट के बीच जूई फीडर में 343 क्यूसेक नहरी पानी पहुंचने से शहर के सूखे जलघर टैंकों को कुछ सहारा मिला है। जूई फीडर के जरिए शहरी क्षेत्र के जलघरों को पानी की आपूर्ति दी जा रही है। फिलहाल शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन राशनिंग के आधार पर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। शहरी क्षेत्र के पुराने जलघर के टैंकों में फिलहाल केवल आधा ही भंडारण बचा है।
विज्ञापन

जूई नहर में मंगलवार को गर्मी से राहत पाने के लिए युवा नहर में छलांग लगाते भी नजर आए। हालांकि पिछले वर्ष पानी में डूबने से तीन मौत के मामले सामने आए थे। इसके बावजूद नहरों में युवाओं को नहाने से रोकने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सिंचाई विभाग के नहरी पानी शेड्यूल के अनुसार निगाना प्रथम में पानी मिलने के चलते 27 मई तक जूई फीडर में नहरी पानी की आपूर्ति जारी रहने की संभावना है। हालांकि सुंदर सब ब्रांच, मिताथल फीडर सहित अन्य नहरों में पानी बंद हो चुका है। जूई फीडर के माध्यम से शहरी क्षेत्र के जलघर टैंकों को भरा जा रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ शहरी क्षेत्र में पानी की मांग भी बढ़ गई है लेकिन राशनिंग के कारण लोग गंभीर जल संकट झेल रहे हैं। यदि किसी बूस्टर या पंपिंग स्टेशन पर तकनीकी खराबी आ जाए तो लोगों को पांच से सात दिन तक पानी का इंतजार करना पड़ जाता है।
विज्ञापन


पांच दिन से उत्तम नगर की आपूर्ति ठप, तीन घंटे पार्षद के साथ लोगों ने दिया जलघर पर धरना
शहर के टिब्बा बस्ती क्षेत्र के उत्तम नगर में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इसे लेकर मंगलवार को वार्ड नंबर 17 के पार्षद सुभाष तंवर के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने दादरी जलघर और बूस्टिंग स्टेशन के बाहर धरना दे दिया तथा बूस्टिंग स्टेशन बंद करवा दिया। इसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता को दी गई। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य अधिकारियों ने बातचीत के जरिए लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग समाधान होने तक नहीं माने। इसके बाद कर्मचारियों ने समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू किया।
पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि उत्तम नगर की छह से सात गलियों में फ्लूड कनेक्शन दिए गए हैं। लाइन में कचरा आने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। करीब तीन घंटे तक स्थानीय लोग जलघर पर डटे रहे। समस्या का समाधान शुरू होने के बाद ही लोग वापस लौटे।


जूई फीडर में शहरी क्षेत्र के जलघरों के लिए नहरी पानी की आपूर्ति दी गई है। शहर में एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। किसी भी हिस्से में पानी की कोई कमी नहीं है। लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने की अपील की जा रही है। लोग पानी की अहमियत समझें और रोजमर्रा में पानी की फिजूलखर्ची से बचें। - कपिल देव, कार्यकारी अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें