फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्कूलों में छुट्टियां पर आंगनबाड़ी के नौनिहाल भीषण गर्मी में हो रहे बेहाल

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर खेलते बच्चे। 
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जहां शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 25 मई से 30 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नौतपा के दौरान जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली जाने के बाद इन्वर्टर बैटरी की सुविधा नहीं है वहां नौनिहाल तपती गर्मी के बीच समय बिताने को मजबूर हैं। बड़े भाई-बहनों की छुट्टियां होने के बावजूद छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है। इसे लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।
उनका कहना है कि छोटे बच्चों को भीषण गर्मी के बीच घर से बाहर निकालना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा है। मई माह में तापमान फिलहाल 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और दोपहर के समय लू जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को बाहर निकालना स्वास्थ्य के लिए खतरे से खाली नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन

चिकित्सकों का भी कहना है कि बुजुर्ग और छोटे बच्चे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। ढिगावा मंडी सर्कल सुपरवाइजर सुशीला जांगड़ा ने बताया कि विभाग के आदेशों के बिना छुट्टियां नहीं की जा सकतीं। उन्होंने कहा कि यदि विभाग की ओर से कोई लिखित आदेश आता है तो उसी आधार पर छुट्टियों का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियां एक जून से 20 जून तक निर्धारित हैं तथा आंगनबाड़ी में 300 कार्य दिवस होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें