फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में सुबह नौ से शाम सात बजे तक चार पहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा की एंट्री बैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी मौसम में शहर के मुख्य बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने की कार्ययोजना प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इसके तहत सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक शहर के बाजारों में चार पहिया वाहन और ऑटो चालकों के प्रवेश पर रोक होगी। घंटाघर चौक पर बाजार में वाहनों के रोक के के होर्डिंग लगाने के साथ-साथ बैरिकेड लगाए गए है। यहीं नहीं चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारियों और होमगार्ड को बाजारों में चार पहिया वाहनों और ऑटो चालकों को रोकने के बारे में भी हिदायत दी गई है।
त्योहारी मौसम आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। दीवाली और नवंबर माह से शुरू हो रहे शादी मुहूर्तों की खरीददारी करने के लिए लोग बाजारों में जुट रहे हैं। जिस कारण बाजारों में भीड़ भी बढ़ गई है। बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सबसे पहले बाजारों में चार पहिया और ऑटो रिक्शा के प्रवेश पर रोक की गई है। सुबह नौ से शाम सात बजे तक इन वाहनों का प्रवेश नहीं होगा । इसके लिए बाकायदा घंटाघर चौक पर होर्डिंग लगाए गए है। इसके अलावा सराय चौपटा से वैश्य स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर गोशाला मार्केट के पास, नया बाजार के फूलों वाले चौक पर भी बैरिकेड लगाए जा रहे है ताकि इस ओर से चार पहिया वाहन एंट्री ना कर सके।
विज्ञापन

सादी वर्दी में भी गश्त करेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने रविवार को शहर थाना और सिविल लाइन थाना का निरीक्षण किया और कर्मचारियों खासकर विभिन्न केसों के जांच अधिकारियों से बातचीत करते हुए लंबित केस जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। त्योहारी मौसम में को देखते हुए उन्होंने थाना पुलिस को गश्त बढ़ाने, सादी वर्दी में पैदल करने की हिदायत दी।
ई-रिक्शा चालकों की एसएचओ ने ली बैठक
शहर के बाजारों में ई-रिक्शा चलाने को लेकर एसएचओ सिटी बिक्रम सिंह ने ई-रिक्शा चालकों की बैठक की। जिसमें चालकों ने बताया कि महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को कई बार अंदर छोड़कर आना जरूरी होता है। जिस पर एसएचओ ने स्पष्ट हिदायत दी कि जब भी बाजारों में ज्यादा भीड़ हुई, एंट्री नहीं करें।

शहर के बाजारों में चार पहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा की एंट्री बैन कर दी गई है। पहले भी बैन की गई थी और अब इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। त्योहारी मौसम में लोगों को परेशानी ना हो इसलिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। गश्त और पैदल गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह, एसएचओ
सिटी थाना

नप को साथ लेकर चलाएंगे अतिक्रमण हटाओ अभियान
त्योहारी मौसम में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए अभी से व्यवस्था बनाई जा रही है। नगर परिषद की टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाएगा।
इंस्पेक्टर प्रेम सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें