127 करोड़ रुपये में छूटे भिवानी व दादरी के शराब ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिला भिवानी और चरखी दादरी में शराब के ठेके की नीलामी 127 करोड़ रुपये में छूटी। यह राशि पिछले साल की तुलना में करीब 20 करोड़ रुपये ज्यादा है जबकि रिजर्व प्राइस 106 करोड़ रुपये रखा गया। वीरवार देर शाम स्थानीय पंचायत भवन में ऑनलाइन निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया का संचालन आबकारी निरीक्षक अमरजीत गंगवानी ने किया। तहसीलदार रामनिवास भांभू एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ऑनलाइन मांगी गई निविदा की नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया। इस मौके पर डीईटीसी जेएस जाखड़, एईटीओ सतबीर सिंह खु़ंडिया व रेखा वशिष्ठ, आबकारी निरीक्षक राम रिछपाल, अनुभाग अधिकारी शिव कुमार के अलावा हरिओम, मोहन, दीपक, पवन आदि मौजूद रहे।
--
सबसे महंगा 6.82 करोड़ में छूटा बस स्टैंड का ठेका
जोन नंबर एक हांसी रोड, भिवानी का ठेका छह करोड़ 45 लाख 99 हजार रुपये में विनायक वाइन के नाम छूटा। जोन नंबर दो रेलवे स्टेशन भिवानी का ठेका पांच करोड़ 27 लाख 99 हजार रुपये में विनायक के नाम छूटा। जोन नंबर तीन ऑटो मार्केट भिवानी में छह करोड़ 77 लाख 99 हजार रुपये में विनायक वाइन के नाम छूटा। जोन नंबर चार न्यू बस भिवानी का ठेका छह करोड़ 82 लाख 22 हजार रुपये में गीत के नाम, जोन नंबर पांच सिवानी का ठेका छह करोड़ 78 लाख 75 हजार रुपये में गीत के नाम, जोन नंबर छह ईशरवाल का ठेका तीन करोड़ 52 लाख 21 हजार 777 रुपये में मैमर्स प्रेम कुमार के नाम छूटा।
--
बवानीखेड़ा का ठेका सबसे महंगा ठेका
जोन नंबर नौ कैरू का ठेका तीन करोड़ 75 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम छूटा, जोन नंबर दस जूई का ठेका छह करोड़ 5 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम छूटा, जोन नंबर 11 तोशाम का ठेका पांच करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये में विनायक के नाम छूटा, जोन नंबर 12 बवानीखेड़ा का ठेका सात करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम छूटा। जोन नंबर 13 दिनोद ठेका तीन करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम, जोन नंबर 14 मुंढ़ाल का ठेका चार करोड़ 66 लाख 22 हजार रुपये में गीत के नाम, जोन नंबर 15 चांग का ठेका चार करोड़ 61 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन के नाम, जोन नंबर 16 मानेहरू का ठेका दो करोड़ 36 लाख 22 हजार रुपये में गीत वाइन के नाम छूटा।
---
दादरी प्रथम का ठेका छह करोड़ 82 लाख में छूटा
जोन नंबर 17 दादरी प्रथम का ठेका छह करोड़ 82 लाख 22 हजार रुपये में गीत के नाम, जोन नंबर 18 दादरी द्वितीय का ठेका छह करोड़ 72 लाख 22 हजार में गीत के नाम छूटा। इसी प्रकार से जोन नंबर 19 जावा का ठेका तीन करोड़ 81 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम, जोन नंबर 20 झोझू का ठेका पांच करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम, जोन नंबर 21 बाढड़ा का ठेका पांच करोड़ 25 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन के नाम, जोन नंबर 22 अटेला का ठेका पांच करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये में रघुनाथ के नाम और जोन नंबर 23 सांजरवास का ठेका छह करोड़ 25 लाख 90 हजार रुपये में दादा वाइन्स के नाम छूटा।
--
चारों के एक रेट, लॉटरी से हुआ फैसला
जोन नंबर सात बहल के लिए चार निविदाएं समान राशि की थी, इस पर लाटरी सिस्टम से ड्रॉ निकाला गया। तहसीलदार रामनिवास भांभू ने एक पर्ची का ड्रा निकाला जो राम सिंह के नाम निकली। यह जोन बीसी ए के लिए आरक्षित था। जोन नंबर आठ लोहारू का ठेका सात करोड़ 12 लाख 22 हजार रुपये में दर्शन सिंह के नाम छूटा, यह एससी वर्ग के लिए आरक्षित था। बहल जोन में एक जैसी राशि की चार निविदाएं आने पर लॉटरी सिस्टम अपनाया गया, जो मैसर्स राम सिंह के नाम निकला।