फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत से भटक गया है इंसान: संत कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरों की सेवा करना सबसे पुण्य का कार्य : संत कंवर
विज्ञापन

भिवानी। संत कंवर साहब महाराज ने कहा कि दान करने वाला जीव पुण्य का भागी बनता है। समाज में रहकर गरीब और जरूरतमंद की सेवा करो पुण्य कमाओ इससे बड़ी जीवन में कोई सेवा नहीं है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि इंसान इंसानियत से ही भटक गया है।
रविवार को गांव दिनोद आश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कंवर साहब महाराज ने कहा कि वर्तमान काल में पाठ कर्म तो बड़े हैं, लेकिन धर्म के रास्ते से लोग भटक गए हैं। धर्म तो बहुत दूर है इंसान तो इंसानियत से ही भटक गया है। इंसानियत को ताक पर रख कर हम स्वार्थों में घिरे हैं। ना पीना शुद्ध है ना खाना। ना प्रकृति सुरक्षित है ना पर्यावरण। हम फसल में इतना कीटनाशक डालते हैं कि वो खाना पौष्टिक तो रहता ही नहीं अपितु बीमारियों को आमंत्रण भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत महाराज ने कहा कि गुरू भक्ति के बिना कोई काज नहीं समरता। उन्होंने कहा कि भक्ति का आनंद हमें विलंब से तो मिलेगा, लेकिन जब मिलेगा तब वो सब रसों से ऊपर का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें