फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंको में जमा गंदा पानी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंको में जमा गंदा पानी, ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
विज्ञापन

तोशाम।
गांव खरकड़ी माखवान के ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। खरकड़ी माखवान के जलघर में बने टैंको में पानी बहुत ही कम व गंदा है। ग्रामीणों ने टैंकों में साफ पानी डलवाने की मांग की है। वहीं विभाग के अधिकारी पानी को सही मान रहे हैं।
ग्रामीण राजेश, नरेंद्र, सतबीर, महेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जलघर में बने टैंकों में पानी काफी कम है जो पानी टैंकों में है वह पानी लाल रंग का है। टैंकों में काफी गंदगी जमी हुई है। गांव में उसी पानी की सप्लाई की जा रही है। जलघर में पानी के लिए दो बोर हैं जिनका पानी भी पीने लायक नहीं है। ऐसे ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है जिस पानी को मवेशी भी नहीं पी सकते उनको ग्रामीण पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने टैंकों में साफ पानी डलवाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रवीण जांगडा ने बताया कि पानी तो ठीक है जो लाल रंग का दिखाई दे रहा है वह काई जैसा है। पानी में कोई दिक्कत नहीं है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें