फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक उपयोग की चीजों की कीमत बढ़ाएगा जीएसटी: किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि 5 टैक्स-स्लैब वाला (5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 28 प्रतिशत, 43 प्रतिशत) वर्तमान जीएसटी का स्वरूप दैनिक उपयोग की चीजों की कीमतें बढ़ाएगा। इससे किसानों, कपड़ा उद्योग, छोटे और लघु उद्योग को धक्का पहुंचेगा।
यह दावा कमला भवन में सोमवार रात को आयोजित ‘व्यापार बचाओ-दुकानदार बचाओ’ सम्मेलन के दौरान कांग्रेस विधायक दल की नेता और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए किया। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जन उद्योग-व्यापार संगठन के तत्वाधान में किया गया था। इसकी अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के प्रधान प्रहलाद सोनी ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के जटिल एवं अधिक टैक्स वाले जीएसटी ने दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, छोटे व लघु उद्योग, आम जनता और किसानों की रोजी-रोटी पर कड़ा प्रहार किया है। इस जीएसटी के माध्यम से दुनियाभर के देशों की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा टैक्स लागू कर दिया गया है। कहा कि यूपीए सरकार का जीएसटी सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक था, जबकि भाजपा का लाया गया जीएसटी उलझन भरा है। इससे टैक्सदाता साल में 37 बार रिटर्न भरने की भूल-भूलैया में उलझकर रह जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार-संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि केंद्र सरकार एक राष्ट्र और एक टैक्स की नीति का नारा देकर जनता के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। सम्मेलन में अनाज मंडी पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद, जेपी कौशिक, पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, शालू जैन, देवराज महता, विष्णु केडिया, सुंदर लाल अग्रवाल, विजय बंसल टैणी, बलवान सिंह, अजीत फौगाट, रामेश्वर दास, प्रहलाद कोकड़ा, गुलशन ग्रोवर, राजेश नागपाल, अनिल कानौडिया, भीमराय, सुशील सरदाना, अशोक गोयल, सूरज गांधी, इन्द्र कुमार केडिया, विजय किशन धारेडूवाला, राजकुमार मित्तल, औमप्रकाश महत्ता, रामप्रताप शर्मा, राजेश बेरीवाल, राजकुमार गर्ग, अमन गुप्ता, शैलेष गुप्ता, होशियार सिंह, मदन ठेकेदार, अमर सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें