फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी : अब एक सौ की सिनेमा टिकट मिलेगी 115 रुपये की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सनसिटी सिनेमा में अब 100 रुपये वाली टिकट 115 रुपये में मिलेगी। गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी लागू होने के बाद अब टिकट रेट रिवाइज किए जा रहे हैं। टिकट रेट रिवाइज करने और रिनोवेशन कार्य के चलते सिनेमा हॉल में शाम के शो बंद कर दिए गए हैं।
जीएसटी की मार मनोरंजन पर भी पड़ेगी। अब सिनेमा हाल को 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब में शामिल किया गया है। पहले 100 रुपये तक की सीट पर 18 फीसदी से कम टैक्स लगता था। यानी टैक्स लगने के बाद टिकट करीब 97 रुपये की होती थी। अब यहां भी 28 फीसदी टैक्स लगेगा। इस कारण अब 100 रुपये वाली टिकट 115 रुपये में मिलेगी। पिछले पांच दिन से शाम के करीब चार शो हर रोज रद्द किए जा रहे हैं। इनमें साढ़े तीन बजे वाला, साढ़े पांच, छह, और साढ़े आठ बजे वाले शो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी में मनोरंजन पर 28 फीसदी टैक्स लगाया गया है। इस कारण 100 रुपये वाली टिकट 115 रुपये में मिलेगी। बाकी टिकटों के रेट पहले वाले ही रहेंगे। सिनेमा हॉल में रिनोवेशन चल रहा है। बृहस्पतिवार से पहले की तरह सायं के शो चलेंगे।
कण यादव, मैनेजर
सनसिटी सिनेमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें