फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी में ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3.27 करोड़ की ठगी, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Wed, 19 Nov 2025 05:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगों ने ये धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर 3 करोड़ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी अर्पण को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्पण गांव बिलग्राम हरदोई उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। सुमित निवासी सिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने उसके व्हाट्सएप पर एक वेबसाइट  का लिंक भेजा था। 

विज्ञापन


सुमित द्वारा वेबसाइट पर आईडी बनाने के बाद आरोपियों द्वारा 17 सितंबर से 24 अक्तूबर तक 19 ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 3 करोड़ 27 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर डलवाए थे। इसके बाद जब उसने अपने रुपये वापस निकालना चाहे तो शिकायतकर्ता के रुपये वापस नहीं निकले। मंगलवार को थाना साइबर क्राइम के जांच अधिकारी रफीक ने 3 करोड़ 27 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता धोखाधड़ी के लिए आरोपियों को 10 हजार रुपये में बेचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें