हरियाणा में अब प्रदेशभर के कंपार्टमेंट और री-अपीयर के 28205 विद्यार्थी मार्च-2024 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दोबारा देंगे। वहीं, इस परीक्षा में सफल 14086 विद्यार्थियों को अब दसवीं का प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
सेकेण्डरी ( मुक्त विद्यालय)
परीक्षार्थी प्रविष्ट उत्तीर्ण कम्पार्टमेंट पास प्रतिशतता
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के साथ-साथ साल में दो बार संपूर्ण विषयों के साथ दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराने का निर्णय लेकर परीक्षाएं कराई हैं। अक्तूबर की परीक्षा में जो परीक्षार्थी पास हो चुके हैं, उन्हें अब अगली परीक्षा में बैठने की अनिवार्यता नहीं होगी। विद्यार्थी की इच्छा है कि वह प्राप्तांक से और बेहतर अंक लेना चाहता है तो दोबारा परीक्षा में बैठ सकता है। अगर विद्यार्थी के पहली परीक्षा से कम अंक दूसरी परीक्षा में आते हैं तो पहली परीक्षा के अंक ही मान्य रहेंगे। -डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।