फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अब प्रदेशभर में 14086 विद्यार्थियों को नहीं देनी होगी मार्च में बोर्ड की दसवीं की परीक्षा

Wed, 20 Dec 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

अब प्रदेशभर के 14086 विद्यार्थियों को फरवरी-मार्च 2024 में होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। क्योंकि अक्तूबर 2023 में ही बोर्ड से इन विद्यार्थियों को अब दसवीं पास का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने संपूर्ण पाठ्यक्रम के साथ साल में दो बार परीक्षाएं कराने का सिस्टम लागू कर दिया है। प्रदेशभर से 42,291 परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अक्तूबर 2023 की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 14086 परीक्षार्थी पास हो गए हैं, जिन्हें अब बोर्ड से दसवीं पास का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 28211 परीक्षार्थी अब मार्च में बोर्ड की दसवीं की परीक्षा दोबारा देंगे। डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली का पहली बार बोर्ड ने प्रयोग किया, जिससे दसवीं के नतीजे भी रिकार्ड समय में घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 19 से 31 अक्तूबर तक दसवीं कक्षा के सभी विषयों के संपूर्ण पाठ्यक्रम के साथ परीक्षा कराई थी। बोर्ड की नई नीति के अनुसार अक्तूबर की परीक्षा में पास होने वाले परीक्षार्थी को फरवरी-मार्च 2024 में होने वाली दसवीं की एकेडमिक परीक्षा में बैठना अनिवार्य नहीं है। मध्य शिक्षा सत्र में ही 14086 परीक्षार्थियों ने दसवीं पास कर ली है। अब ये विद्यार्थी आगे अपने कॅरिअर को चुनकर उसमें प्रवेश परीक्षा की बेहतर तैयारियों में जुट सकते हैं।




इसी सप्ताह बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम भी करेगा जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के तहत बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करा रहा है। इसी सप्ताह बोर्ड बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर देगा। बोर्ड ने अक्तूबर 2023 में बारहवीं की संपूर्ण विषयों के साथ परीक्षा कराई थी। इसमें पास होने वाले विद्यार्थी में अब स्कूली शिक्षा मार्च से पहले ही पास कर कॉलेज में दाखिले की तैयारियों में अभी से जुट जाएंगे।
विज्ञापन



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पहली बार डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम के साथ-साथ साल में दो बार संपूर्ण विषयों के साथ दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं कराने का निर्णय लेकर परीक्षाएं कराई हैं। अक्तूबर की परीक्षा में जो परीक्षार्थी पास हो चुके हैं, उन्हें अब अगली परीक्षा में बैठने की अनिवार्यता नहीं होगी। विद्यार्थी की इच्छा है कि वह प्राप्तांक से और बेहतर अंक लेना चाहता है तो दोबारा परीक्षा में बैठ सकता है। अगर विद्यार्थी के पहली परीक्षा से कम अंक दूसरी परीक्षा में आते हैं तो पहली परीक्षा के अंक ही मान्य रहेंगे।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें