कोच संजय श्योराण के साथ बॉक्सर दीपिका।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले की 17 साल की बॉक्सर ने वर्ल्ड के बेस्ट बॉक्सर को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सोनीपत में चल रही यूथ नेशनल चैंपियनशीप में जिले के गांव मिताथल निवासी 17 वर्षीय दीपिका 81 से अधिक किलो भार वर्ग में खेल रही हैं। बॉक्सिंग कोच संजय श्योराण ने बताया कि दीपिका का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड बेस्ट बॉक्सर अल्फिया पठान के साथ था। दीपिका ने उसे 4-1 के मुकाबले से हराया है। दीपिका ने उसे हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बुधवार को उसका अगला मुकाबला होगा। दीपिका की इस जीत पर उसके परिजनों ने बधाई दी है। दीपिका ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच और परिजनों को दिया है।