फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 27 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। एक महिला का धोखाधड़ी कर एटीएम बदलकर उसके खाते से 27 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

लोहारू के गांव सोहासड़ा निवासी बिमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोहारू स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई थी। इस दौरान एटीएम में एक लड़का आ गया और उसने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम बदल लिया। एटीएम बदलने का उसे तब पता चला जब वह दूसरे एटीएम से रुपये निकालने लगी। कुछ देर बाद उसके खाते से 27 हजार रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल फोन पर आया। इस बारे में उसने तुरंत संबंधित बैंक व परिजनों को अवगत करवाया। धोखाधड़ी की इस वारदात के बारे में उसने परिजनों के साथ लोहारू थाने में शिकायत दी। लोहारू पुलिस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विशेष कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला बिमला की शिकायत पर धोखाधड़ी कर एटीएम बदल कर उसके खाते से रुपये निकालने के मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें