फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भैंस व्यापारी से धोखाधड़ी कर हड़पे 2.24 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बिधनोई गांव के एक पशुपालक से रोहतक के पशु व्यापारी धोखाधड़ी कर 2.24 लगा रुपये की चपत लगा गए। व्यापारियों ने पशुपालक से दो भैंसे रोहतक मंगवा ली और बाद में पैसे नहीं दिए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दो नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिधनोई निवासी प्रदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ भैसों का व्यापार करता है। उसके पास भैसों के लेनदेन के लिए रोहतक निवासी मोनू व अशोक एक साल से उसके पास आते जाते थे। कुछ दिन पहले भी उक्त लोगों ने उससे एक भैंस का सौदा किया और उसे रोहतक पहुंचाने पर उसकी तय कीमत अदा कर दी। उसके बाद वह 19 जनवरी को फिर से उसके पास आए और दो भैसों का सौदा 2,24,000 रुपये में किया। उक्त लोगों ने उससे भैसों को रोहतक पहुंचाने और वहीं से पैसे लेने की बात कही। जब वह भैसों को रोहतक लेकर गया तो उन्होंने ने उसे 22000 रुपये दे दिए।
बाकी के पैसे के लिए उन्होंने कहा कि वे उसे 22 जनवरी को दे देंगे। जब 22 जनवरी को पैसे नहीं दिए तो उसने फोन किया। इस पर उक्त लोगों ने उसे दो दिन का समय मांगा। दो दिन बाद फिर फोन किया तो वे टाल मटोल करने लगे। वह जब अपने पैसे लेने उनके घर गया तो वे घर नहीं मिले। वहां एक युवक मिला जिसने बताया कि वो किसी काम से बाहर गए हुए है। पीड़ित ने कहा कि मोनू व अशोक ने उसे विश्वास में लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने नामजद आरोपी मोनू व अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें