फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इफको केंद्र पर पहुंचे यूरिया के 2200 बैग, किसानों को समय पर मिलेगी खाद

विज्ञापन
इफको केंद्र पर पहुंची 2200 बैग यूरिया।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। कस्बे के इफको किसान सेवा केंद्र पर बुधवार को भिवानी रैक से 2200 बैग यूरिया खाद की नई खेप पहुंची। नई खेप पहुंचने से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी और खरीफ सीजन के दौरान उनकी जरूरत पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

इफको किसान सेवा केंद्र के खाद विक्रेता अमित कुमार ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। केंद्र पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आगे भी खाद की खेप लगातार आती रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे खाद का अनावश्यक भंडारण न करें।
अमित कुमार ने कहा कि किसान अपने खेत की आवश्यकता के अनुसार ही खाद खरीदें। समय-समय पर जरूरत के मुताबिक खाद लेने से सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार यूरिया उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जमाखोरी से बचना जरूरी है ताकि कोई भी किसान खाद से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र से खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड तथा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और वास्तविक किसानों को ही इसका लाभ मिल सकेगा। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों के लिए समय पर यूरिया उपलब्ध होना महत्वपूर्ण है। खाद मिलने से फसलों की बुवाई और बढ़वार में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें