फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 21वीं राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता 16-17 को

Tue, 12 Nov 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 21वीं हरियाणा राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन भिवानी में किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 से 17 नवंबर तक भिवानी के वैश्य ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमें लड़के व लड़कियों के सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से लगभग 200 खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे हैं। जिला सेपक टकरा संघ के महासचिव सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि प्रतियोगिता जिला सेपक टकरा संघ भिवानी व बीकानेर डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
इस खेल की राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह खेल स्कूल गेम्स, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स व एशियाई खेलों में लगातार खेला जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता भिवानी में 16 से 17 नवंबर तक वैश्य ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इसमें लड़के व लड़कियों के सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

- भानु प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, जिला सेपक टकरा संघ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें