भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को छुट्टी के बावजूद शहर के बाजारों में छापेमारी कर मिठाइयों के सैंपल लिए। जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं मिठाइयों से सजे बाजार में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
रविवार दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर की मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए। शहर के विभिन्न बाजारों की दुकानों के अलावा पुराना बस स्टैंड के पास एक बंद गली में बने गोदाम से भी मिठाइयों के सैंपल सील किए गए।। टीम के सदस्यों ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अभियान में सहायक राजकिशोर भी साथ रहे।