फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :::: पुलिस कर्मी की पत्नी को महिला पुलिस कर्मी के भांजे ने फोन पर कहे अपशब्द, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल की पत्नी से एक महिला पुलिस कर्मी के भांजे ने द्वारा फोन पर छेड़छाड़, अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने एक युवक पर पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिक्षिका के भाई ने विरोध किया तो 8-10 युवकों ने धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
पहला मामला पुलिस लाइन का है। एक हेड कांस्टेबल की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुलिस लाइन में ही रहने वाली एक महिला हेडकांस्टेबल के भांजे ने उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ की । इतना ही नहीं मोबाइल पर फोन कर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई बसंती देवी ने बताया कि छेड़छाड़, फोन पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल शिक्षिका से छेड़छाड़, भाई को धमकाया
जैन चौक चौकी क्षेत्र वासी एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि क्षेत्र का एक युवक उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उक्त युवक ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर झगड़ा करने लगे। भाई को भी जान से मारने धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर धर्मेंद्र नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामले
जिलेभर में छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले एक सप्ताह में करीब 11 केस छेड़छाड़ के विभिन्न थानों में दर्ज हो चुके है।
छेड़छाड़ या महिला विरुद्ध अपराध की शिकायत मिलते ही पुलिस कार्रवाई करती है। शिकायत के बाद केस दर्ज किए जा चुके है और अधिकतर में आरोपी भी काबू किए जा चुके है। सभी थाना प्रभारियों को हिदायत है कि महिला विरुद्ध अपराध की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें