फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जींद में होने वाले राज्यस्तरीय तीज उत्सव में जाएंगी 21 रोडवेज बस

Wed, 07 Aug 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी डिपो से बुधवार को 21 रोडवेज बस जींद में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय तीज समारोह में जाएंगी। राज्यस्तरीय तीज उत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इसके लिए जिले से 21 रोडवेज बस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लेकर जींद जाएंगी। इसके कारण ग्रामीण रूटों के साथ-साथ लंबे रूटों पर परिवहन सेवा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को बसों के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जींद में हरियाली तीज के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महिलाओं को कोथली भेंट करेंगे। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया गया है।
जिले के भिवानी, तोशाम, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, सिवानी, लोहारू ब्लॉक से तीन-तीन बसें जींद जाएंगी। इसके कारण डिपो की 225 में से 21 बसें राज्य स्तरीय सम्मेलन में जाने के कारण मूल रूट प्रभावित होने की आशंका है। इसके कारण दैनिक यात्रियों के साथ-साथ ग्रामीण रूटों पर भी यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तीज के त्योहार पर घर पहुंचने वाले यात्रियों को बसों के लिए मारामारी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अब रोडवेज बसों में मुहैया कराया फस्ट एड का सामान
रोडवेज विभाग की ओर से रोडवेज बसों के लिए फर्स्ट एक का सामना भेजा गया है। इसे बसों में लगा दिया गया है। फर्स्ट एड के सामान की काफी समय से रोडवेज द्वारा मांग की जा रही थी। अब सभी बसों में फर्स्ट एड का सामान लगाया गया है। इसमें पट्टी, बुखार की टेबलेट, लोसन, ट्यूब सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध होंगी। इससे सफर में यात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। बस में फस्ट एड बॉक्स के रखरखाव की जिम्मेदारी भी रोडवेज चालक और परिचालक पर रहेगी।

जींद में हाेने वाले राज्य स्तरीय तीज उत्सव के लिए सरकार द्वारा बसें मांगी गई थी। इसके लिए डिपो की ओर से सरकार को 21 बसें उपलब्ध करवाई गई है। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं विभाग द्वारा बसों में रखने के लिए फर्स्ट का सामान भेजा गया है। जिसे बसों में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें