फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी दलाल के बयान पर भड़के डा. अम्बेडकर स्टूडेंट्स फ्रंट ने फुंका सीएम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में शनिवार सुबह डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य संगठन के अध्यक्ष राजवीर सोरखी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। संगठन सदस्यों ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल द्वारा चमार जाति समुदाय के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। बयान के विरोध में भड़के संगठन सदस्यों ने प्रदर्शन कर लघु सचिवालय के बाहर सीएम का पुतला फूंका। साथ ही जेपी दलाल के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने पर 4 फरवरी रविदास जयंती समारोह में मुख्य मंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी। प्रशासन के माध्यम से मुख्य मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में शनिवार सुबह बैठक को संबोधित करते हुए फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने कहा कि अगर 4 फरवरी तक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही होता है तो फ्रंट के सदस्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भिवानी आगमन पर उनको काले झंडे दिखाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोमबीर निगाना ने कहा कि मौजूदा भाजपा के शासनकाल में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। जनता दलित हितैषी होने का स्वांग रच रही है। पार्क से विरोध प्रदर्शन करते हुए संगठन सदस्य दोपहर को लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद चावला के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। पुतला जलाने वालों में जिला प्रभारी प्रदीप चांग, फ्रंट के प्रदेश सचिव कृष्ण बराड़, अमित बड़दू, सिवानी ब्लाक के प्रधान रोहित खिची, मोहन ग्रेवाल, प्रशांत बलियाली, अक्षय कायस्थ, प्रवीण, निगाना समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें