फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में रखे दो लोग गए भिवानी से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश से आए यात्रियों की ओर से घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। निगरानी में होने के बावजूद दो लोग शहर छोडक़र नोएडा चले गए तो एक युवक बाजार में घूम रहा है। दो ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों के बाहर लगाए सूचना स्टीकर फाड़ दिए है। ये लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और इन छह के खिलाफ एसपी को शिकायत कर केस दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

भिवानी में अब तक करीब 150 से अधिक लोग विदेशों से आए है। इनमें से अधिकतर को स्वास्थ्य विभाग ने खोजकर घर में ही निगरानी में रखा है। इनके हाथों पर स्टांप लगाई गई और इनके घरों के बाहर भी नोटिस बोर्ड लगाया है ताकि वहां रहने वाले और उनसे मिलने आने वाले भी सावधानी बरतें। इन्हीं में से छह यात्रियों ने बड़ी लापरवाही की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से निगरानी में रखी गई एक महिला और व्यक्ति बिना स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए ही नोएडा चले गए। इंडस्ट्रीज एरिया थाना क्षेत्र की अलग-अलग दो कॉलोनियों के तीन लोग ऐसे है जिन्होंने घरों के बाहर लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए। वहीं एक यात्री ऐसा मिला है, जो निगरानी में रखे जाने के बावजूद बाजार में घूमते देखा गया। किसी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसलिए विभाग ने इन छह यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि अब भिवानी में बचे चार यात्री जिनको क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है 136 यात्री : सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक भिवानी में कुल 145 यात्री विदेश से आए हैं, जिनमें से पहले ही नौ यात्री बाहर चले गए थे बाकि बचे 136 यात्री विभाग की निगरानी में हैं। अभी तक 40 ऐसे यात्री हैं, जिनका 28 दिन का समय पूरा हो चुका है बाकि 96 यात्री ऐसे है जिनको विभाग की निगरानी में 28 दिन तक रखा जाएगा। वहीं सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों को आदेश दिये कि वे प्रत्येक यात्री को यह आवश्यक सूचना अवश्य दें कि वे न तो घर से बाहर निकलेे और ना ही विभाग द्वारा लगाए सूचना स्टीकर, पोस्टर को फाड़े, अन्यथा विभाग उन यात्रियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन

अफवाहों का बाजार भी गर्म : शहर में इन दिनों अफवाहों का बाजार भी गर्म है। विदेशों से आए यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में रख रहा है। उनके हाथों पर मोहर लगाने के अलावा उनके घरों के बाहर सूचना स्टीकर लगाए जा रहे है। मगर कुछ लोग इन सूचना स्टीकरों के फोटो खिंच सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें फैला रहे है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और आमजन किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। भिवानी में अभी तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें