फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के दो केस हुए अस्पताल में दाखिल, एक हुआ डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ब्लैक फंगस के दो केस अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इनमें से एक नया मामला है और दूसरा मामला दोबारा अस्पताल में दाखिल हुआ है। वहीं मंगलवार को एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी अनुसार गांव कलिंगा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ब्लैक फंगस से ग्रस्त था जोकि मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटा है। वही गांव पाजू से 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ब्लैक फंगस ग्रस्त मिला है और दादरी गेट निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की दोबारा से हालत गंभीर हो गई। दोनों मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 47 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो गई और 18 अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। जिले के फिलहाल 11 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैँ। इन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम, रोहतक व हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
जिले में ब्लैक फंगस से बचाव के लिए रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। अस्पताल में ब्लैक फंगस की पुष्टि के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को फंगस के प्रति जागरूक कर रही हैं। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें