फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड को मिल 157 नए मिले क्लर्क, जल्द होगी नए क्लर्कों की कम्प्यूटर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड को मिले 157 नए मिले क्लर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पिछले कई सालों से स्टाफ की कमी से जूझता आ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में की गई क्लर्क भर्ती के बाद बोर्ड को 157 नए क्लर्क मिल गए हैं। बोर्ड परीक्षा को देखते इन क्लर्क की ज्वाइनिंग करवाई जा रही है। साथ ही इन क्लर्कों की जल्द ही एसईटीसी (कंप्यूटर में राज्य योग्यता परीक्षा) की परीक्षा बोर्ड द्वारा करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा क्लर्कों की भर्ती की गई है। 157 क्लर्क बोर्ड को मिल गए हैं, जिनकी ज्वाइंनिग करवाई जा रही है। इसके साथ ही एसईटीसी (कंप्यूटर में राज्य योग्यता परीक्षा) की परीक्षा बोर्ड द्वारा करवाने के आदेश जारी किए हैं। यह परीक्षा क्लर्कों की भर्ती के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में हरियाणा राज्य इलेक्ट्रोनिक्स विकास निगम लिमिटेड (हाट्ररोन) से पत्र भी प्राप्त हो गया है। बोर्ड द्वारा एसईटीसी का ऑफ लाइन टेस्ट आयोजित करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें