फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग कर्मचारी 25 फरवरी को शिक्षामंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग कर्मचारी 25 को शिक्षामंत्री आवास पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 21 सूत्री मांगपत्र को लागू करवाने के लिए महम रोड कार्यालय में बैठक की। बैठक में 25 फरवरी को शिक्षामंत्री आवास पर विशाल प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
तालमेल कमेटी के सदस्य रमेश मोड़ी व सुकेश कुमार ने कहा कि 19 फरवरी को बहल, कैरू, तोशाम, सिवानी, 20 फरवरी को बवानीखेड़ा, भिवानी व लोहारू में बैठकों का आयोजन कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षामंत्री आवास पर 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेश कुमार ने कहा कि पंजाब के समान वेतनमान, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करवाने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री लगातार साढ़े 3 साल से अपने ही विभाग के कर्मचारियों के साथ आंख मिचौली कर रहे हैं। आंदोलन के दबाव में बातचीत के लिए चंडीगढ़ बैठक का निमंत्रण पत्र जारी कर देते हैं, लेकिन मुलाकात ही नहीं करते। इस बात को लेकर कर्मचारियों में गहरा रोष है। शिक्षामंत्री जब भाजपा अध्यक्ष थे तो बड़ी-बड़ी डींगे मारकर झूठे वायदे करते थे लेकिन अब वास्तव में उनकी पोल खुल गई है। कर्मचारी प्रदेशभर में सभी नब्बे विधायकों को ज्ञापन देकर शिक्षामंत्री की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश कर रहे हैं। इस अवसर पर सत्यावती, गीता शर्मा, सरोज, सुमन, धर्मेंद्र सोनी, राजेश बंगडवा, मनोज भालोठिया, राजेश लाम्बा, जयभगवान शर्मा, सतबीर यादव, राजेश राठौर, सुरेंद्र दिनोद, कमल चंद्र, रविंद्र जाखड़, जयबीर रंगा, रामफल सिंह, जगदीश, कर्मबीर सिंह, कमल, रामौतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें