फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले में 24 घंटों के दौरान 19 एमएम बारिश

Mon, 01 Jul 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रविवार रात को तेज और सोमवार सुबह हल्की बारिश के बाद बनी उमस ने आमजन को दिनभर काफी परेशान किया। उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। आमजन को कूलर और पंखे से राहत नहीं मिल पाई। वहीं दिनभर आसमान में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके कारण कभी बादलवाही तो बीच-बीच में तेज धूप होती रही।
विज्ञापन

सोमवार को भिवानी में अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले में 24 घंटों के दौरान 19.1 एमएम बारिश दर्ज की गई।
दूसरी तरफ बारिश से भिवानी शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव रहा। इनमें प्रमुख तौर पर साइबर थाना के पीछे, खेल प्रशिक्षण के पास स्थित गली में, दिनोद गेट, पतराम गेट आदि क्षेत्र में बारिश रुकने के बाद भी जलभराव रहा। इसके कारण इन क्षेत्र में रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फसलों के लिए बनी अमृत
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अभी खरीफ फसलों की बुआई का सीजन है। जिनमें प्रमुख तौर पर बाजरा, कपास, नरमा, ग्वार आदि की फसलें हैं। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से फसलों के साथ सब्जी की खेती को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें