फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यालय की मंडी में हुई 1880 क्विंटल सरसों की खरीद, 2100 क्विंटल का हुआ उठान

Sat, 01 Apr 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खराब मौसम के बावजूद जिला मुख्यालय की मंडी में किसानों की शनिवार को 1880 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई। मंडी में शुक्रवार और शनिवार को करीब दो हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। एक अप्रैल से मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई। लेकिन अभी किसान अपनी गेहूं की फसल कटाई में लगे हैं। जिसे मंडी तक आने में अभी 15 दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश को देखते हुए खरीद के साथ अब मंडी में उठान भी कराया गया है। भिवानी मंडी में 2100 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है, जबकि अभी भी खरीद हो चुकी करीब 1600 क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। शुक्रवार को हुई बारिश में मंडी में किसानों की सरसों ढेरियां भी भीगी, जिन्हें शनिवार को खुले प्लेटफार्म पर धूप में सुखाया गया। मंडी का प्लेटफार्म सरसों की चादर में लिपटा दिखाई दिया, क्योंकि मजदूरों ने गीली सरसों को पूरे प्लेटफार्म पर ही उसे बिछा दिया था। हैफेड के परचेजर नवीन कुमार ने बताया कि सरसों की खरीद लगातार जारी है। शनिवार को 1880 क्विंटल सरसों की खरीद कराई गई है।
गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल आ चुका है। लेकिन अभी बेमौसम बारिश चल रही है वहीं किसानों ने गेहूं की फसल कटाई भी नहीं की है। मंडियों में गेहूं की फसल आवक में अभी एक पखवाड़ा और लग जाएगा। खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश कुमार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, भिवानी पीआर सेंटर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें