फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े व्यापारी धड़ल्ले से बाहरी वाहनों को नो एंट्री में करवा रहे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर रखा है लेकिन सरिये, सीमेंट व अन्य सामान का कारोबार करने वाले व्यवसायियों के लिए नो एंट्री सिर्फ दिखावा बन कर रही गई है। नियमों का उल्लंघन करके भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिससे कारण जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

त्योहार में बाजारों को जाम से मुक्त करने लिए शहर की मुख्य बाजारों को चार पहिया वाहन के प्रवेश से मुक्त रखा गया था। बाकायदा होर्डिंग लगाकर पुलिस कर्मी और होमगार्ड की तैनाती की गई थी। लेकिन उसके बावजूद धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नया बाजार क्षेत्र में कभी सीमेंट, कभी सरिये व अन्य सामान लेकर भारी वाहन बाजार में प्रवेश करते रहते हैं। जबकि पुलिस ने अनेक रास्तों से भारी वाहनों की एंट्री बंद कर रखी है। इस बारे में एसएचओ ट्रैफिक प्रेम सिंह ने बताया कि इस बारे में सोमवार से सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें