फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहल। राजगढ़ तहसील के चनाणी गांव में महिला ने अपने जेठ पर पति की मौत के बाद धोखाधड़ी से उसके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में काकड़ोली हुक्मी निवासी महिला ने बताया कि पति विजेंद्र की मौत के बाद जेठ राजकुमार ने कागजात यह कहकर ले लिए कि वह संभाल कर रख लेंगे। लेकिन उन्होंने पति के खाते से रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर बैंक गई तो पता चला कि बहल कस्बे के किसी बैंक की मशीन से एटीएम का प्रयोग कर 88218 रुपये निकाले गए हैं। जब उसने रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें