फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी से नाराज लोगों ने जलाई नई मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ी से नाराज मतदाताओं ने जलाई नई मतदाता सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। नगर पालिका चुनाव को लेकर की गई वार्डबंदी के बाद बनी नई मतदाता सूची नगर के लोगों को रास नहीं आ रही है। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नगर के अलग-अलग वार्डों के लोगों ने नई वोटर लिस्ट को आग के हवाले कर दिया।
भगत सिंह चौक पर शनिवार को एकत्रित होकर लोहारू प्रशासन तथा तत्कालीन नगरपालिका प्रशासन द्वारा तैयार की गई वोटर लिस्ट पर एतराज उठाते हुए मतदाता सूचियों को जलाया। लोगों का कहना था कि नगर पालिका चुनाव की कड़ी में लोहारू के कुल 13 वार्डों की वार्ड बंदी के बाद तैयार की गई मतदाता सूची में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। लोगों ने कहा कि लगभग सभी वार्डों में एक ही परिवार के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डो में विभक्त कर दिया। इसके अलावा कुछ वोट इस प्रकार के बना दिए गए जो लोहारू के किसी भी वार्ड के निवासी तक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के निवासी संजय खंडेलवाल, कैलाश एडवोकेट, पूर्व पार्षद महेंद्र सैनी आदि ने बताया कि मतदाता सूची तैयार होने से पूर्व वो लोग एसडीएम से मिले थे। इस दौरान मतदाता सूची में व्याप्त कमियों को दुरुस्त करने के बाद ही प्रकाशन किए जाने की थी। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कमियों को दुरुस्त किए बिना ही मतदाता सूचियों का प्रकाशन करवा दिया जो नगर के मतदाताओं के अधिकारों का सीधे रूप से हनन है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों की कमियों को दुरुस्त नहीं किया तो चुनाव आयोग को शिकायत करेंगे। इस मौके पर देवी सिंह सोनी, मुकेश शर्मा, पवन शर्मा, कमल सैनी, सत्यनारायण सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें