फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते वक्त दस्ते से उलझे दुकानदार, विरोध में बंद की घंटाघर मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
नप ने अतिक्रमण हटाया तो दुकानदारों ने बंद किया मार्केट
विज्ञापन

भिवानी। एक दिन के अंतराल के बाद शनिवार को नगर परिषद के दस्ते ने बिचला बाजार, सराय चौपटा से घंटाघर तक अतिक्रमण हटाए। इसी दौरान घंटाघर मार्केट के दुकानदारों की कर्मचारियों से तीखी बहस व नोक-झोंक हुई। इसके बाद दुकानदारों ने विरोध में घंटाघर मार्केट बंद कर दिया। सूचना पाकर परिषद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाया।
शनिवार दोहपर नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता बिचला बाजार में दुकानों के बाहर रखे लकड़ी के तख्त और काउंटर को हटाना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तख्त और काउंटर को ट्रैक्टर ट्राली में रखा। दुकानदारों ने मान-मनौव्वल भी किया, लेकिन कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

इसके बाद दस्ते ने सराय चौपटा से लेकर घंटाघर मार्केट तक अतिक्रमण हटाना आरंभ किया तो दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद दस्ता आगे बढ़ा और एक जनरल स्टोर व घड़ी रिपेयर शॉप के अतिक्रमण हटाए तो माहौल गर्मा गया। जनरल स्टोर संचालक ने काउंटर में काफी सामान और गल्ला होने की बात कहकर नहीं हटाने की गुजारिश की। इस पर कर्मचारियों ने गल्ले से कैश निकालने को कहा। लेकिन दोनों तरफ से तल्खी इतनी बढ़ गई कि दुकानदारों ने नगर परिषद के अभियान का विरोध करते हुए घंटाघर मार्केट बंद कर दिया। मार्केट बंद होते ही नगर परिषद के दस्ते ने कार्रवाई रोक दी। दुकानदारों की नाराज होने की बात परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव तक पहुंची तो वह और वाइस चेयरमैन मामन मौके पर पहुंचे। एक दुकान में घंटाघर सराय चौपटा मार्केट के प्रधान समेत कई पदाधिकारियों के बीच वार्ता चली। दुकानदारों ने अपनी बात चेयरमैन के समक्ष रखी। चेयरमैन ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ गलत नहीं होगा। मीटिंग के बाद मार्केट के पदाधिकारियों ने भी परिषद को सहयोग देने का वादा किया।
--

यह सही है कि कई दुकानदारों के काउंटर तय जगह से बाहर थे। दुकानदारों ने अपनी गलती स्वीकारी भी, लेकिन परिषद के कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं था। एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ अधिकारियों ने बुरा बर्ताव किया। बैठक में गिले-शिकवे दूर हो गए। नगर परिषद को सहयोग का आश्वसन दिया है।
विज्ञापन

अतुल रोहिला, प्रधान, घंटाघर सराय चौपटा मार्केट एसोसिएशन

मैं दुकानदारों से मिलने गया था। दुकानदारों ने अपनी बात रखी। दुकानदारों को समझाया गया। दुकानदारों ने बाजारों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग का आश्वासन दिया है।
रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें