फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 162 टीमें कर रहीं घर-घर जाकर जांच

Thu, 28 Aug 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बारिश के चलते जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है जिससे मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, नगर परिषद और पालिका प्रशासन द्वारा जलभराव वाले इलाकों में फॉगिंग की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 162 टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

अब तक 1302 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं हालांकि जिले में अभी तक कोई भी डेंगू संक्रमित मरीज नहीं मिला है। नगर पालिका और परिषद प्रशासन को भी जलभराव वाले इलाकों में फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त के निर्देश पर साफ-सफाई और सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। वहीं फीवर मास सर्वे के तहत बुखार के मरीजों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और छतों पर पड़ा अतिरिक्त कचरा हटाएं। मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


डेंगू का कारण है एडीज मच्छर
सीएमओ ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह दिन में काटता है और साफ व ठहरे हुए पानी में पनपता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूलर, सकोरे, टंकी, टायर और नारियल के खोल जैसे स्थानों पर पानी जमा न होने दें। कूलर, फ्रीज की ट्रे, गमले और अन्य बर्तनों का पानी नियमित रूप से खाली कर सूखने के लिए रखें ताकि मच्छर के अंडे और लारवा न पनप सकें।
विज्ञापन


डेंगू के प्रमुख लक्षण
अचानक तेज बुखार
सिर दर्द
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
आंखों में दर्द
मतली और उल्टी
त्वचा पर लाल चकत्ते

बचाव के उपाय
घरों और आसपास मच्छर रोधी उपाय अपनाएं
सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से फॉगिंग कराएं
जलभराव न होने दें
सकोरों का पानी नियमित रूप से बदलें
मच्छर रोधी क्रीम या दवा का प्रयोग करें
पानी की टंकियों को ढक्कन से बंद रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें