फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरकड़ी में भाकियू की हुई पंचायत, बिजली निगम के खिलाफ किया रोष प्रकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहारू। गत दिवस भाकियू और ढिगावा बिजली निगम के कर्मचारियों के आमने-सामने होने पर और मामले की शिकायत दोनों पक्षों की थाने में जाने के बाद शनिवार को आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को खरखड़ी गांव के मैन चौक में किसान पंचायत का आयोजन कर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया।
पंचायत को संबोधित करते भाकियू प्रदेश युवा अध्यक्ष रवि आजाद ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मी किसी राजनेता से प्रेरित होकर किसानों के पर झूठा दोषारोपण कर रहे हैं जिसे भाकियू और किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों का आरोप है कि शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में खरखड़ी फीडर की कम वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए भाकियू प्रदेश युवा अध्यक्ष रवि आजाद के नेतृत्व में ढिगावा पावर हाउस में गए। किसानों से ढिगावा बिजली निगम के एसडीओ ब्रह्मजीत देशवाल, जेई शेर सिंह, कर्मचारी अनिल, दिनेश एवं मानने समस्या का समाधान करने की बजाय किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया। किसान नेता रवि आजाद और रघुवीर मान के खिलाफ लोहारु थाने में झूठे आरोप लगा शिकायत दी गई है ,जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि राजनीतिक सैय से निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ये आरोप लगाए है। जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाकियू की मांग हैं कि बिजली निगम के उक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर इनका तबादला किया जाए। जब तक इनको सस्पेंड कर तबादला नहीं किया जाएगा तब तक किसानों का आंदोलन निगम के खिलाफ जारी रहेगा नहीं तो किसान आंदोलन करने को तैयार हैं।
मामले में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष का अवगत करवाया गया
भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने बताया कि पूरे मामले से प्रदेश अध्यक्ष रतन मान सहित अन्य नेताओं को अवगत करवा दिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी का पूरा समर्थन किसानों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में सोमवार को एक्सईएन कार्यालय भिवानी में किसान पंचायत कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
बीमा क्लेम की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
वर्ष 2018 की बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने से नाराज ढिगावा में स्टेट बैंक के सामने किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक फसल बीमा क्लेम नहीं मिलेगा उनका धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूप सिंह दलाल, रघुवीर मान, मेहताब महला, विकास खिचड़, वीरेंद्र गोकलपुरा, रामकुमार रोहिगा, रविन्द्र कस्वां, सतबीर साहब, दलबीर, मीर सिंह, राजकुमार, हवासिंह, सोमबीर, श्यामसुंदर, सुनील, ओमबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली कर्मी मंगलवार से होंगे धरने पर : एसडीओ
कर्मचारियों और किसानों के आपसी टकराव के मामले में ढिगावा बिजली निगम के एसडीओ ब्रह्मजीत देशवाल ने बताया कि पूरे मामले में बिजली निगम एसई और संबधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उक्त मामले में एसडीएम भी मौके पर पहुंचे थे। सभी कर्मचारियों ने एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश को अवगत करवा दिया कि यदि सोमवार तक दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वे सभी मंगलवार से धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें