फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किसानों को 6-6 हजार रूपये देने का झुंझना थमाया : सांसद दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला को साढ़े तीन साल में नहीं आई एसवाईएल की याद : दुष्यंत
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिद्वंद्वी दलों के अलावा चाचा अभय पर भी साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ता बैठक में कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला को साढ़े तीन माह में न तो एसवाईएल याद रही न भाजपा का भ्रष्टाचार नजर आया। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले 6-6 हजार रुपये को नाकाफी बताया। फसल बीमा योजना को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।
दुष्यंत शुक्रवार को देवीलाल सदन में जजपा की जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा और संभव हुए तो विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। इसके लिए उन्होंने संगठन मजबूत करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव के बाद हमारे बारे में गलत प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा कहती है कि छोटा वोट दुष्यंत को और बड़ा वोट मोदी को दो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा के झांसे में नहीं आना है। छोटा और बड़ा दोनों वोट जजपा को देना है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के सात सांसदों ने सदन में मेरे मुकाबले आधी आवाज उठाई हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने फसल बीमा के नाम पर एक साल में किसानों से 2300 करोड़ रुपये वसूले हैं जबकि किसानों को मुआवजे के तौर पर मात्र 183 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

दुष्यंत ने जताई हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा
सांसद दुष्यंत चौटाला ने आप से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस बारे में नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी तय करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी कौन कहां से कौन-सा चुनाव लड़ेगा ये तय नहीं है, लेकिन मेरी इच्छा हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ने की है। पुलवामा हमले पर कहा कि पाक व आतंक को खत्म करने के लिए एक्साईज ड्यूटी बढ़ाने या पानी रोकने की धमकी देने से काम नहीं चलेगा। केंद्र सरकार को चाहिए कि वो दो दिन का साझा सत्र बुलाए और धारा-370 खत्म करे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला प्रधान विजय गोठड़ा, लोकसभा प्रभारी सतीश यादव, 84 खाप के प्रधान राजमल धनाना, पूर्व विधायक बहादुर सिंह, युवा जिला प्रधान राजेश भारद्वाज, जिला महिला प्रधान सिलोचना पोटलिया, जगदीश धनाना, राजबीर तालु, रविंद्र पटौदी, मनमोहन भुरटाना, ईश्वर मान, जितेंद्र शर्मा, वजीर मान, भगवती जाटु लोहारी, शकुंतला कलिंगा, ईश्वर पुनिया, रामकला सिहाग, सूरजभान एसडीएओ, गुड्डी लांग्यान, वीना सारसर, देेवेंद्र नकीपुर, प्रदीप गोयल, सुमित श्योराण, संजय कारखल, एडवोकेट पवन पुनिया, मदन जूसवाला, रामेश्वरदास चांग, जितेंद्र शर्मा रेवाड़ी, बिट्टू शर्मा, बिट्टू तंवर आदि उपस्थित थे।
फोटो 26,27
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें