फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने जताया विधायक के बेटे व मान के निधन पर दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु शनिवार को खरक गांव में विधायक बिशंभर वाल्मीकि और बजरंग बली कॉलोनी में भाजपा के दिवंगत नेता ओमप्रकाश मान के निवास स्थान पर पहुंचे। कैप्टन अभिमन्यु ने मान व विधायक के बेटे के निधन पर शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने विधायक बिशंभर वाल्मीकि को उनके पुत्र के निधन पर सांत्वना देते हुए कहा कि परमात्मा को क्या मंजूर है, इसका किसी का कोई पता नहीं होता है। जीवन और मृत्यु इंसान के हाथ में नहीं है।
बजरंग बली कॉलोनी में दिवंगत भाजपा नेता मान के निवास स्थान पर परिजनों से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मान ऊर्जावान व मिलनसार व्यक्ति थे तथा भाजपा के वरिष्ठ एवं मजबूत कार्यकर्ता भी थे। उनके निधन से पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव, कमल सिंह परमार, अशोक खलेरा बीडीसी, डॉ. बेदप्रकाश शर्मा, संजय लोट, देवेंद्र परमार, ईश्वर नंदा, खरक मंडी प्रधान सुरेंद्र चौहान, सूबे वेदपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें