फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं व एसडीएम के बीच वार्ता, आश्वासन से संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेताओं और एसडीएम के बीच वार्ता, आश्वासन से संतुष्ट
विज्ञापन

लोहारू। भारतीय किसान यूनियन की 20 नवंबर को बहल में हुई किसान पंचायत से जुड़े मामलों को लेकर बुधवार को किसान नेताओं और एसडीएम उत्तम सिंह के मध्य वार्ता हई। इस दौरान भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अपनी मांगों का एक मांग पत्र साैंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, दलाली, तथा कर्मचारियों द्वारा आम जनता से दुर्व्यवहार तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि लोहारू, बहल तथा ढिगावा मंडी के किसान रेस्ट हाउसों पर लंबे समय से कब्जा जमाए बैठे अधिकारियों से तत्काल खाली करवा कर किसानों के लिए खोला जाए। इसके अलावा लावारिस पशुओं का सरकारी खर्चे पर प्रबंध करने, किसानों की फसल की सरकारी मूल्य पर समय पर मंडियों में खरीद शुरू करने, जिले की सभी तहसीलों में निदेशक चकबंदी हरियाणा सरकार के आदेश क्रमांक 4/4178-88 दिनांक 20 मई 17 की बाते तुरंत प्रभाव से लागू की करने जैसी बातें उठाई गई है।
एसडीएम ने सभी मांगों से सरकार को अवगत करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांगों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 15 दिन बाद एक बार फिर से एसडीएम से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, लोहारू भाकियू प्रधान धर्मपाल बारवास, ढिगावा भाकियू प्रधान आजाद सिंह भूंगला, महावीर सहारण, महावीर सांगवान, दयानंद नेहरा सहित अनेक किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें