फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, डीसी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

भिवानी। हरे पेड़ काटने वाले छह लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कायला के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मिले। लक्ष्मण, दिनेश, सोनू, जितेंद्र ने बताया कि गांव कायला में रात करीब 11.30 बजे कुछ लोग पंचायती भूमि से जेसीबी द्वारा हरे पेड़ों को जड़ से उखाड़ रहे थे। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उनको देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देखकर वे लोग वहां भाग गए। इसके बाद आस-पास के लोग भी पहुंचे। उन्होंने रात को ही भिवानी सदर थाना को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। ग्रामीणों ने उपायुक्त को इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें