एसीएस के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने जाते पटवारी एवं कानूनगो।
भिवानी। लगातार दूसरे दिन जिले के पटवारी एवं कानूनगो हड़ताल पर रहे। दो दिनों में जिले की तहसील में लगभग 150 रजिस्ट्री अटक गईं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
तहसील से संबंधित काम व जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र से संबंधित बंद रहे। इसके कारण लोगों को बिना कार्य करवाए ही लौटना पड़ा। दी रेवन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी पटवारी एवं कानूनगो अपनी तहसील में धरने पर बैठे रहे। मामले को लेकर एसीएस के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा ने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित पटवारी के परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ ना ही पटवारी ओमप्रकाश को सुरक्षा मुहैया करवाई गयी है। ना ही अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार, नितिन पटवारी, सुरेंद्र पटवारी, विनय पंकज, परमिल घनघस, हर्ष छाबड़ा, अरुण, मंजीत नैन, हरकेश, प्रदीप घनघस, बलबीर मौजूद रहे।