फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज आए सामने, स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। डेंगू मच्छर से प्रभावित तीन संभावित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इन मरीजों का अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 63 ऐसे डेंगू मरीज भी सामने आए है जो बीमार कहीं अन्य जिलों में हुए और टेस्ट कराने यहां पहुंचे। इनकी रिपोर्ट संबंधित जिलों को भेजी गई है। वहीं डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बामला पहुंची और एंटी लारवा एक्टिविटी की । इस सीजन में अब तक एक की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये मरीज सेक्टर 13, विद्यानगर और बामला गांव से हैं। इनमें एक को हिसार रेफर किया गया है तो दो का भिवानी के ही प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
अब तक 23 मरीजों की पुष्टि
भिवानी में अब तक 23 मरीजों की डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि एक की मौत के अलावा सभी ठीक हालत में है। सिर्फ पांच ही अंडर ट्रीटमेंट है। इसके अलावा डेंगू के मरीज सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग सभी संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। हर रोज दर्जनभर से अधिक सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन

दिल्ली, चरखी दादरी, हिसार से आ रहे पॉजिटिव मरीज
भिवानी अस्पताल में 63 डेंगू मरीज अब तक ऐसे सामने आए है, जो अन्य जिलों में डेंगू का शिकार हुए। यहां आने के बाद टेस्ट करवाया। इनमें ज्यादातर दिल्ली, हिसार, रेवाड़ी व चरखी दादरी के है। चरखी दादरी में डेंगू टेस्ट की सुविधा नहीं होने के कारण मरीज भिवानी पहुंच रहे है। जहां इनकी पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन:::
तीन पॉजिटिव मरीज आज आए हैं। इनकी हिस्ट्री देखी जाएगी कि कहां ये डेंगू के शिकार हुए। मच्छरों की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे है। अब तक 23 पॉजिटिव केस भिवानी के है। बाकी करीब 63 केस अन्य जिलों के है। जिस बारे में संबंधित जिलों को सूचित कर दिया है।
डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें