फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 10वीं-12वीं एच्छिक विषय परीक्षा में 14 नकलची पकड़े, तीन पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त

Thu, 19 Mar 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की एच्छिक विषय परीक्षा में 14 नकलची पकड़े गए। परीक्षा में कोताही बरतने पर तीन पर्यवेक्षक कार्यभार से मुक्त किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्षों के उड़नदस्तों ने फतेहाबाद और कैथल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां एक नकल का मामला दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जहां तीन नकलची पकड़े गए।
विशेष आरएएफ उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र बाल विकास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद जंक्शन, जींद-32 पर नियुक्त पर्यवेक्षक लविश (अंग्रेजी अध्यापक) और शारदा विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल रोड, जींद-36 पर नियुक्त पर्यवेक्षक होशियार सिंह (विज्ञान अध्यापक) तथा संदीप सिंह (टीजीटी) को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया। प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दस नकल के मामले दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 19 मार्च को 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 33,630 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें