फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क सक्रिय, बुकिंग की उलझन खत्म

Thu, 19 Mar 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर की एक गैस एजेंसी पर बुकिंग की जानकारी लेने पहुंचे उपभोक्ता। 
विज्ञापन
बहल। बहल और चांग क्षेत्रों में गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बुधवार से हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिया गया है। उपभोक्ताओं की बुकिंग संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है ताकि सिलिंडर समय पर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

शहीद रामकुमार गैस सेवा बहल की भारत गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की संशय की स्थिति को देखते हुए हेल्प डेस्क चालू किया है। प्रतिदिन 60 से 80 उपभोक्ता जानकारी ले रहे हैं। जब कोई उपभोक्ता बुकिंग ना होने की शिकायत लेकर आता है तो हेल्प डेस्क के कर्मचारी केवाईसी अपडेट या अन्य कारणों का तुरंत निवारण कर उसकी बुकिंग सुनिश्चित करते हैं।
अब उपभोक्ताओं को बुकिंग नंबर के साथ सिलिंडर की डिलीवरी और लोकेशन की जानकारी भी मिल रही है। एजेंसी से जुड़ा बहल क्षेत्र के 25,792 उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल रही है। पहले आम दिनों में 500-550 सिलिंडर वितरित होते थे लेकिन बढ़ी मांग के कारण अब प्रतिदिन करीब 900 सिलिंडर की बुकिंग आ रही है। एजेंसी संचालक देवेन्द्र लांबा ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से बुकिंग संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद भी नहीं आ रहा ओटीपी
चांग क्षेत्र में एलपीजी की कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। पहले सिलिंडर 21 दिन में मिलता था लेकिन नए नियम के तहत 45 दिन में भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के लिए 24 घंटे का समय दिया जाता है लेकिन ओटीपी एक सप्ताह बाद भी नहीं आता। बुकिंग होने पर भी सिलिंडर प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। एचपी गैस एजेंसी संचालक अनिल ग्रेवाल ने बताया कि बुकिंग होने पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और कोई भी उपभोक्ता परेशानी होने पर एजेंसी में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें