राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद की काउंसलिंग करते प्राचार्या
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियाद काउंसिलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से बुनियाद के लिए चयनित विद्यार्थियों को बुलाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या सविता व जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित कुमार इंदौरा की अगुवाई में हुई। इस कार्यक्रम में मिशन बुनियाद की लेवल 3 परीक्षा को उत्तीर्ण करके आए हुए जिलेभर के 136 विद्यार्थियों ने बुनियाद काउंसिलिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के दस्तावेज भी जांचे गए। बुनियाद काउंसलिंग प्रोग्राम में जिले के अलग-अलग खंडों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक पहुंचे।
मिशन बुनियाद प्रोग्राम से कपिल कम्युनिटी इंचार्ज हरियाणा ने बताया कि काउंसिलिंग प्रोग्राम पूरे हरियाणा में जिलास्तर पर चले हुए हैं। जिनमें सभी बच्चों की काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन करके दाखिला दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मिशन बुनियाद की कक्षाएं 5 जुलाई से शुरू हो सकती हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रोहित कुमार इंदौरा ने बताया कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका हिस्सा बनकर विद्यार्थी निश्चित तौर पर अपनी मंजिल की ओर अग्रसर होंगे और आने वाले समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करेंगे।