फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा में पकड़े 148 नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को हुई 12वीं की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र की परीक्षा में 148 नकलची पकड़े गए। 12वीं की (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) परीक्षा में ड्यूटी में कोताही पर 12 सुपरवाइजर को ड्यूटी से रिलीव किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और चार नकल के केस पकड़े। परीक्षा केंद्र राकवमावि लोहारी जाटु-3 पर नियुक्त पर्यवेक्षक शिव कुमार, प्रवक्ता संस्कृत, रावमावि कुंगड़ को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी व हिसार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के दो केस पकड़े। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 142 मामले दर्ज किए। परीक्षा केंद्र राकवमावि मतलोडा-2 (पानीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक हितेश रानी प्रवक्ता जीव विज्ञान परीक्षा केंद्र राकवमावि बालसमंद-4 (हिसार) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील दत्त, पीटीआई राकउ विद्यालय डोभी, परीक्षा केंद्र महाराणा प्रताप वमावि बौंद कलां-7 चरखीदादरी पर नियुक्त पर्यवेक्षक रेणु सिंह, पीजीटी, परीक्षा केंद्र रावमावि पाली (फरीदाबाद) पर नियुक्त पर्यवेक्षक लाल सिंह, राउवि नांगल गुजरान एवं परीक्षा केंद्र रा. बाल उच्च विद्यालय नं 1 फरीदाबाद एनआईटी-7 पर नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद कुमार, पीआरटीए परीक्षा केंद्र रावमावि मुरथल-2 (सोनीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार, टीजीटी, एचकेवमावि सोनीपत, परीक्षा केंद्र रा.मॉडल संस्कृति वमावि गन्नौर-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, परीक्षा केंद्र श्रीलाल बहादुर शास्त्री वमावि बवानीखेड़ा-11 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रोहताश सिंह, पीआरटी जीपीएस रोहनात एवं बवानीखेड़ा-12 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव कुमार, पीआरटी ढुंढवा जोहड़ व पर्यवेक्षक तेलु राम, पीआरटी जीपीएस सिवाड़ा और परीक्षा केंद्र जीबीसी वमावि रोहतक-6 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक जमना देवी, पीजीटी को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें