फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएलयू के दीक्षांत समारोह में 1,280 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार। 
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में एक मई को चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के नए परिसर (प्रेम नगर) में होगा। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2021-23 और 2022-24 के स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के उत्तीर्ण 1280 छात्रों को डिग्री और पात्र शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान इन शैक्षणिक सत्रों के मेधावी पात्र 48 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे दीक्षांत समारोह से संबंधित नवीनतम अपडेट और विस्तृत निर्देशों के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.cblu.ac.in) पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें