विरोध प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय के बाहर पिछले 12 दिन से जारी आंगनबाड़ी वर्कर का धरना वीरवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्कर सरकार पर जमकर बरसी। विरोध प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
महिलाओं का नेतृत्व करते हुए आंगनबाड़ी वरकर्स एवं हेल्पर्स वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान मूर्ति बिजारणिया व सचिव सरोज चहल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों को पक्के कर्मचारियों का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन मासिक 24 हजार रुपये लागू करने, पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्यूटी, पेंशन व पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लागू नहीं करके धोखा किया है।
महिलाओं ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधान मंत्री को ज्ञापन भेज कर चेताया कि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो देश भर में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधान प्रेम लताए उप प्रधान सावित्री सहारन, जिला कमेटी से शुभावती, जानकी, सिवानी की प्रधान विजय देवी, संजू रिवासा, सीमा, कुसुम, चंचल, मुन्नी, सुनीता धारण, सुलोचना, बिमला ब्लॉक प्रधान लोहारू, शर्मिला, कांता श्योराण, उर्मिला, सुशीला, मुकेश, सुषमा, सुशीला, बीरमति, विनोद, चंद्रमुखी, मीना, सुनीता धारण, कृष्णा, कमलेश, नरेश, सरला, सुनीता, रेशमा, सीमा, सुनीता मण्ढाण, कान्ता संडवा व हेल्पर राजकुमारी जमालपुर आदि मौजूद थी।