फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रदेशभर के 299 परीक्षा केंद्रों पर 120945 परीक्षार्थियों ने दी हरियाणा अध्यापक पात्रता लेवल-3 की परीक्षा

Thu, 31 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
एमएनएस महाविद्यालय में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा केंद्र  में लगी परीक्षा​र्थियों क
विज्ञापन
भिवानी। सीईटी की तर्ज पर प्रदेशभर के 22 जिलों के अलावा दो उपमंडल बहादुरगढ़ और नारनौल में बनाए 299 परीक्षा केंद्रों पर 120945 परीक्षार्थियों ने बुधवार दोपहर बाद लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच दी। परीक्षा को लेकर अंदर और बाहर बेहतर इंतजाम दिखाई दिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के दो दिन बाद आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा का परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड चेयमैन ने बताया कि 7 व 8 अगस्त तक परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधी आपत्ति मांगी जाएंगी। पहले दिन की परीक्षा में बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने लाइव निगरानी रखी। बोर्ड के 220 उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वीरवार को प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे लेवल-2 (टीजीटी) में दो लाख 1517 परीक्षार्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसी तरह सांय 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 280 परीक्षा केंद्रों पर 82 हजार 917 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई वहीं बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद तीसरे चरण में कागजात जांचे गए। एआई तकनीक और वीडियोग्राफी कराने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाई गई। हालांकि परीक्षार्थियों के प्रवेश के साथ ही इंटरनेट धीमा होने की वजह से दायोेमेट्रिक में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके चलते कई परीक्षा केंद्रों पर भीड़ भी जुटी। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने भिवानी और अतिरिक्त बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के उड़नदस्ता ने फतेहाबाद के सेंटरों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की लाइव मॉनिटरिंगबोर्ड सचिव डॉ नागपाल ने भिवानी के परीक्षा केंद्र हालुवासिया विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी पब्लिक स्कूल व लिटल हार्ट पब्लिक स्कूल हालुवास गेट का औचक निरीक्षण किया। इसे बाद उन्होंने बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त हाई-टैक कंमाड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए प्रदेशभर के सभी एचटेट परीक्षा केंद्रों की पलपल की लाइव मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम की।




पहले दिन एचटेट की परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई है। वीरवार को लेवल-2 व लेवल -1 के सभी अभ्यर्थियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं। उनसे पुरज़ोर अपील भी करता हूं कि परीक्षा आरंभ होने से दो घंटे दस मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। अनुचित साधनों के प्रयोग किए बिना परीक्षा दें और परीक्षा व शिक्षा की गरिमा बरकरार रखने में अपना योगदान दें। -डॉ. पवन कुमार शर्मा अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें