फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो-पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर खड़ा हुआ बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की हवा निकालने पर दुकानदार और पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन

भिवानी। शहर के बाजारों में पार्किंग स्थल ना होने से रोजाना विवाद हो रहे है। बिचला बाजार में शुक्रवार को भी नो-पार्किंग में खड़ी एक दुकानदार की बाइक की पुलिसकर्मी द्वारा हवा निकालने पर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस कर्मी व दुकानदार के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। दुकानदार ने पुलिस कर्मी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया तो पुलिस कर्मी ने दुकानदार पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया।
बिचला बाजार में कपड़े की दुकान चला रहे रामअवतार ने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर को एक पुलिस वाला बाइक पर सवार होकर आया और उसने आते ही बाइक की हवा निकाल दी। हवा निकालने पर दुकानदार रामअवतार बिफर पड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोंक-झोंक होने लगी तो दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे दुकानदारों द्वारा समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

---
दुकानदार ने कहा कि नो-पार्किंग में नहीं थी बाइक
दुकानदार ने कहा कि बाइक नो पार्किंग में नहीं थी, बावजूद हवा निकाल दी गई। उसने कहा कि पुलिस को आरसी व जरूरी कागजात भी दिखाए, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

---
दुकानदार ने की बदसलूकी
पुलिस कर्मी सुरेश का कहना था कि उसकी ड्यूटी है कि बाजार में जाम नहीं लगने दिया जाए। जनता की सुविधा के लिए ही सड़क पर खड़ी बाइकों को हटवाते हैं। काफी समय तक बाइक मालिक नहीं आने पर बाइक की हवा निकाली गई। बाइक मालिक ने इस दौरान उसके साथ ही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें