फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन ने कोविड रिलीफ फंड में दिए 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को हराने की जंग में जिला प्रशासन और सरकार के साथ अब लोगों की मदद के लिए हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन भी आगे आई है। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी अजय कुमार से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने का पत्र सौंपा।
विज्ञापन

भिवानी तहसील नंबरदार एसोसिएशन प्रधान इंद्रपाल सिंह कालू नंबरदार ने बताया कि भिवानी जिला में 1100 नंबरदार हैं। इसमें अकेले भिवानी तहसील में 305 नंबरदार हैं। जिले भर के सभी नंबरदारों ने कोरोना वायरस की इस आपदा की घड़ी में मार्च 2020 माह के वेतन में से एक एक हजार रुपये का योगदान देने का फैसला लिया है। नंबरदार एसोसिएशन के इस निर्णय अनुसार शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल ने डीसी अजय कुमार को मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फंड में नंबरदारों की तरफ से 11 लाख रुपये का योगदान देने का पत्र सौंपा। इंद्रपाल सिंह कालू नंबरदार ने बताया कि मार्च माह के वेतन से प्रत्येक नंबरदार के एक-एक हजार रुपये काटकर इस राहत कोष में जमा कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी नंबरदार लॉक डाउन की स्थिति में प्रशासन का हर संभव योगदान देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर भिवानी तहसील प्रधान इंद्रपाल सिंह कालू, धर्मबीर कुंगड नंबरदार, सचिव सतीश कुमार नंबरदार, निर्मल नंबरदार, विजय गोठड़ा नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें