फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय गले में फंदा डलने से 11 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। घर पर खेलते समय फंदा डलने से 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर परिजन किशोर को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला सोमवार देर शाम सात बजे का है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जागृति कॉलोनी निवासी फानाराम ने बताया कि वह कुक है और उसकी पत्नी दीया भी अनुबंध आधार पर नौकरी करती है। उसके कमल और बेटी रेशमा दो बच्चे हैं। उसका बेटा 11 वर्षीय कमल चौथी कक्षा में पढ़ता था। सोमवार शाम को कमल घर की छत पर खेल रहा था। घर पर ही रोशनदान में एक रस्सी लटक रही थी। खेलते समय अचानक की रस्सी उसके गले में फंस गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर बीटीएम पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एचसी प्रदीप कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता फानाराम के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें