फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी डिपो की 100 बसें गुरुग्राम भेजीं, प्रभावित रहे ग्रामीण रूट

Mon, 11 Mar 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी डिपो से करीब सौ बसों को पीएम के कार्यक्रम को लेकर रविवार को गुरुग्राम भेजा गया। इस वजह से वाया ग्रामीण रूटों पर बसों को लेकर मारामारी रही। किसानों के रेल रोको आंदोलन से ट्रेनें नहीं चली। इसकी वजह से यात्रियों का दारोमदार रोडवेज बसों पर रहा। लेकिन सौ बस गुरुग्राम भेजे जाने की वजह से कई रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों ने बसों की कमी को पूरा करने के लिए कई रूटों पर बसों के फेरे भी कम करने पड़े। इसका सीधा असर यात्री सेवाओं पर पड़ा।
विज्ञापन

गुरुग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के डिपो से बसों का बेड़ा कार्यक्रम के लिए निर्धारित कर दिया। इसी वजह से भिवानी डिपो से भी सौ बसों को रविवार को ही गुरुग्राम में भेजा गया। भिवानी डिपो में करीब 210 बसों का बेड़ा है। इसमें से सौ बस गुरुग्राम भेजने के बाद केवल 110 बसों के सहारे ही यात्रियों को सेवाएं दी गईं। ये बसें सोमवार को भी दोपहर बाद तक वापस लौटेंगी। ऐसे में सोमवार को भी भिवानी के वाया ग्रामीण रूटों पर बसों को लेकर मारामारी बनी रहेगी।
डिपो के अधिकारियों का कहना है कि जिन रूटों पर यात्रियों की अधिक मांग रहेगी वहां तत्काल प्रभाव से बसों का संचालन होगा। हालांकि रोटेशन के हिसाब से भी बसों का शेड्यूल बिगड़ेगा। सोमवार को भी बसों के कई टाइम मिस होंगे वहीं इसका फायदा निजी परिवहन समिति बसों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें